शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते आर्थिक दखल पर नियंत्रण जरूरी - राज्यपाल श्री टंडन

 


राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने राजभवन में आयोजित कार्यशाला में कहा कि आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते आर्थिक दखल पर नियंत्रण किया जाना बहुत जरूरी है। इसके लिये नई सोच के साथ नीति बनाने की पहल की जानी चाहिये।


राज्यपाल ने कहा कि दुनिया में भारतीय ज्ञान-परम्परा की साख है। इसे बनाये रखते हुए शिक्षा प्रणाली को नया स्वरूप दिया जाना चाहिये। उन्होंने फादर ऑफ सर्जरी सुश्रुत, गणितज्ञ आर्यभट्ट और अर्थशास्त्री चाणक्य का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की इन हस्तियों को आज भी दुनिया मानती है।


इस अवसर पर भोज मुक्त विश्वविद्यालय और महाराज छत्रसाल बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय के बीच पारस्परिक सहयोग के लिये एमओयू साइन किया गया।


Popular posts
अमेरिका में भारतीय मूल के 66 वर्षीय पत्रकार की संक्रमण से मौत, 9 दिन अस्पताल में रहने के बाद दम तोड़ा; अंतिम संस्कार पर संशय
वित्त वर्ष 2020-21 में दोपहिया वाहन बिक्री में 13 फीसदी गिरावट की आशंका, क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा ने जारी जताई उम्मीद
2 महीने पहले से चल रही थी सत्ता परिवर्तन की तैयारी, कोरोना के कारण 3 दिन पहले शिवराज पर मुहर
वुहान में 76 दिन बाद लोगों ने खुली हवा में सांस ली, पहले ही दिन कई लोगों ने शहर छोड़ा
दुनिया में हर 5 में से 4 लोग लॉकडाउन से प्रभावित, भारत के करीब 40 करोड़ मजदूर हो सकते हैं और गरीब: रिपोर्ट